बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने फैंस की तादात बढ़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अब पेरेंट्स बन गए हैं। Priyanka ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया के द्वारा फैंस को दी है। इस खुशखबरी को जानने के बाद फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह बस इनके पेरेंट्स बनने की खबर छाई हुई है। प्रियंका और निक, दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं।
Priyanka और Nick ने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ है या बेटी और न ही की बेबी का जन्म कब हुआ, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट में यह दावा किया है कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म शनिवार यानी 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में हुआ। साथ ही उस खबर में यह भी बताया गया है कि बच्ची के जन्म से पहले ही प्रियंका और निक दक्षिणी कैलिफोर्निया पहुँच चुके थे। जहाँ उन्हें एक Beach पर देखा गया।
प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें”। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है। पिछले दिनों 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इसके बाद प्रियंका भी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।