Home Entertainment अपने परिवार से नहीं, बल्कि इस इंसान से राजीव कपूर ने किया...

अपने परिवार से नहीं, बल्कि इस इंसान से राजीव कपूर ने किया था अंतिम बार बात

Farewell

राजीव कपूर के निधन की बात जब बाहर आई तो राजीव खन्ना ने व्हॉट्सऐप ग्रुप में इस बात का जिक्र किया कि एक रात पहले ही दोनों की बातचीत हुई थी। इससे पता चलता है कि इंसान का किसी भी पल का कोई भरोसा नहीं है। राजीव कपूर का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे। 

दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने अपने स्कूल के दोस्त, राजीव खन्ना से बात की थी। बेटी के बारे में खुशखबरी सुनने के बाद राजीव कपूर ने उन्हें कॉल की थी। ईटाइम्स को सूत्र ने बताया कि इन लोगों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप था, जिसमें ये सभी लोग एक-दूसरे के टच में रहते थे। व्हॉट्सऐप ग्रुप काफी एक्टिव रहता था। सोमवार को ही राजीव खन्ना ने अपनी बेटी की खुशखबरी सभी को दी थी। उनके नए काम के बारे में बताया था। राजीव कपूर इतने खुश थे कि एक रात पहले उन्होंने राजीव खन्ना को फोन कर बधाई दी थी।

राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। वजह रही हार्ट अटैक। दिल का दौरा पड़ने के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कपूर खानदान में शोक की लहर है। पूरा फिल्म इंजस्ट्री सदमे में है। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ के लिए इंटरव्यू देना शुरू करने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।

Exit mobile version