Home Bhojpuri अपने लकी टाइटल के साथ फिर से बड़े बजट के गाने को...

अपने लकी टाइटल के साथ फिर से बड़े बजट के गाने को लेकर आ रहे हैं राकेश मिश्रा

राजधानी के बाकरगंज स्थित रिपब्लिक होटल में भोजपुरी वीडियो सांग “ए राजा” का टीजर लांच किया गया। इस लॉन्चिंग के दौरान इस एल्बम के गायक राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra), निर्देशक रवि पंडित (Ravi Pandit) एवं संग्राम सिंह (Sangram Singh) सहित अन्य स्टार कास्ट मौजूद थें। ये गाना एसआरके म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

राकेश मिश्रा ने इस गाने के टीज़र लॉन्चिंग के दौरान कहा, “यह गाना अब तक के भोजपुरी में बने सबसे मंहगे गानों में शामिल है। इस गाने को हमने साफ-सुथरे तरीके से बनाया है ताकि सभी लोग इससे मनोरंजित हो सकें। अश्लीलता और फुहरपन से इस गाने को काफी दूर रखा गया है ताकि यह भोजपुरी की सोंधी माटी की महक दर्शकों के बीच बिखेर सके। मुझे पूरी उम्मीद है की मेरे श्रोता इस गाने को भी अपना प्यार और आशीर्वाद देकर सुपरहिट बनाएंगे।”

इस गाने को बड़े बजट के साथ एक बड़े टीम के साथ बनाया गया है जिसमें दो मेन लीड के साथ 60 बैकग्राउंड डांसर्स को लिया गया है। इस सांग को बहुत ही खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। गौरतलब हो कि “ए राजा” की निर्मात्री शर्मीला रौशन सिंह हैं जबकि संगीत छोटू रावत और गीत चन्दन यदुवंशी के हैं।

Exit mobile version