अपने और रणबीर के रिलेशनशिप को लेकर शुरू से अलिया ओपन रही हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद भी ये कपल अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को शो करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते दीखते हैं। पिछले दिनों करण जोहर के शो ‘Coffee With Karan’ में आई आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रिलेशन को लेकर कई सारी जानकारियां शो पर साझा की थी। जिसके शार्ट क्लिप्स इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुए थे।
हाल ही में अपने पहले हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘Heart of Stone’ की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौटी अपनी पत्नी को सरप्राइज देने एयरपोर्ट पहुंचे रणबीर को देख अलिया की खुशी देखने को थी। और अब एक बार फिर से दोनों को एयरपोर्ट पर ही साथ स्पॉट किया गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में कैजुअल लुक में थे।
हालांकि, यह नहीं पता कि दोनों ने कहां के लिए फ्लाइट ली है। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया का बेबी बंप भी साफ नज़र आ रहा है। और बेबी बंप की वजह से उनकी वॉक में भी थोड़ा डिफरेंस देखने को मिल रहा है। आलिया ने व्हाइट स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक कैपरी पहना है। वहीं रणबीर ब्लैक ट्रैक सूट में दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों बेबीमून मनाने या फिर ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के लिए मुंबई से बाहर गए हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में पूछा, ‘बेबीमून?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘फाइनली ये लोग छुटि्टयों पर जा रहे हैं।’