रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी बी-टाउन की मोस्ट अवेटेड शादी थी। शादी के बाद आलिया भट्ट अब ऑफिशियली कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। मिसेज रणबीर कपूर बनने के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर भी अपनी डिस्प्ले पिक्चर चेंज कर ली है और रणबीर के साथ अपनी वेडिंग फोटो को अपनी डीपी बनाया है।
इसी बीच दोनों का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसमें दोनों शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के ‘छैयां छैयां’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की संगीत सेरेमनी का यह वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में आलिया-रणबीर को साथ डांस करते देख इनके फैन काफी खुश हो रहे हैं और दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का यह वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है, जिसमें दोनों को शाहरुख खान के ‘छैयां छैयां’ पर जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है।
संगीत में आलिया ने रेड कलर का सूट पहना है तो वहीं रणबीर ने कुर्ता पायजामा के साथ रेड कलर की जैकेट का पेयर बनाया हुआ है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर कॉमेंट करते हुए इनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी के वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं।