Home Bollywood शमशेरा फिल्म से लीक हुआ रणबीर कपूर का फर्स्ट-लुक, फैंस कर रहें...

शमशेरा फिल्म से लीक हुआ रणबीर कपूर का फर्स्ट-लुक, फैंस कर रहें लुक की तारीफ

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैंस उनका जादू फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले महीनों में उनकी दो बैक-टू-बैक रिलीज़- शमशेरा और ब्रह्मास्त्र हैं। रणबीर की आने वाली फिल्म शमशेरा (Shamshera) का एक इंट्रोडक्टरी वीडियो मेकर्स ने आउट किया था अब इस फिल्म से रणबीर का फर्स्ट-लुक पोस्टर ऑनलाइन लीक हो गया है और यह वायरल हो रहा है।

शमशेरा के लीक हुए पोस्टर में, रणबीर कपूर लंबे बाल और दाढ़ी रखते हुए एक बीहड़ अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फैंस और दर्शकों ने शमशेरा के रूप में रणबीर के लुक को पसंद किया है और इसे स्क्रीन पर किसी अभिनेता द्वारा स्पोर्ट किए गए सबसे हॉट लुक में से एक बताया है। हालाँकि, फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट, यशराज फिल्म्स द्वारा इस पर कोई आधिकारिक अपडेट का अनावरण नहीं किया गया है।

रणबीर कपूर अभिनीत शमशेरा यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) द्वारा निर्मित है। यह कथित तौर पर 1800 के दशक में सेट किया गया है और एक डकैत जनजाति की कहानी है जो अपने अधिकारों और अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ रही है। इस फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version