बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी में से एक है। इनकी जोड़ी रियल लाइफ में भी हिट है और आये दिन इन दोनों के साथ की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद भी आती है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी दीपिका और रणवीर की पहली फिल्म ‘रामलीला’ (Ramleela), को लोग काफी पसंद करते हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और फिर ये रिश्ता धीरे-धीरे शादी तक जा पहुंचा। शायद यही वजह है कि फिल्म ‘रामलीला’ इन दोनों ही सितारों के दिल के बेहद करीब है।
लेकिन आज रणवीर, दीपिका को छोड़ किसी और के फैन बन गए हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दीपिका को टैग भी किया है। शेयर किये गए वीडियो में एक छोटी लड़की है जो फिल्म ‘रामलीला’ का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही है। रणवीर ने इस छोटी लड़की को दीपिका का मिनी वर्जन बताया है। रणवीर सिंह ने लिखा, ‘लीला जैसी कोई नहीं। चलो तुम्हारा मिनी वर्जन देखते हैं।’
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को इस वीडियो में टैग करते हुए लिखा, ‘एक्सप्रेशन्स बहुत कमाल के लगे।’ रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैश टैग #chotideepika लिखा है। रणवीर द्वारा शेयर इस वीडियो के बाद फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह अभी अपनी अगली फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ के प्रमोसन में बिजी हैं।