रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को प्यार से भारत का नेशनल क्रश कहा जाता है। जहां उन्हें अपने फैंस से भरपूर प्यार मिला है, वहीं उन्हें कई वर्षों से नफरत का सामना भी करना पड़ रहा है। रश्मिका मंदाना, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं, ने सोशल मीडिया पर नफरत मिलने के बाद एक नोट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबे नोट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
उन्होंने लिखा, “हाय… पिछले कुछ दिनों या हफ्तों या महीनों या शायद वर्षों से भी कुछ चीजें मुझे परेशान कर रही हैं और मुझे लगता है कि यह समय है कि मैं इसे संबोधित करूं। मैं केवल अपने लिए बोल रही हूं – कुछ ऐसा जो मुझे सालों पहले करना चाहिए था। जब से मैंने अपना करियर शुरू किया है, तब से मुझे बहुत नफरत का सामना करना पड़ रहा है। तब से ही मैं ट्रोलर्स और नेगेटिव लोगों के लिए पंचिंग बैग की तरह बन गई हूं।
रश्मिका ने आगे लिखा, “मुझे पता है कि मैंने जो जीवन चुना है उसकी कीमत है- मैं समझती हूं कि मैं हर किसी को पसंद नहीं आ सकती और निश्चित रूप से हर एक व्यक्ति से प्यार होने की उम्मीद नहीं करती। इसका मतलब यह नहीं है कि आप मुझे स्वीकार नहीं कर सकते, आप इसके बजाय मुझ पर नेगेटिविटी फेकेंगे। यह सिर्फ मैं ही जानती हूं की आप लोगों को खुश करने के लिए मैं दिन रात किस तरह का काम कर रही हूं। मेरे द्वारा किए गए काम से आपको जो खुशी महसूस होती है, उसकी मुझे सबसे ज्यादा परवाह है। मैं वास्तव में उन चीजों को करने की पूरी कोशिश कर रही हूं जिन पर आप और मुझे दोनों को गर्व हो। यह दिल तोड़ने वाला और स्पष्ट रूप से काफी मनोबल गिराने वाला है जब इंटरनेट द्वारा मेरा उपहास किया जा रहा है और विशेष रूप से उन चीजों के लिए मजाक उड़ाया जा रहा है जो मैंने नहीं कहा है।”
उन्होंने कहा, “मैंने पाया है कि इंटरव्यू में मैंने जो कुछ कहा है, उन्हें घुमा फिरा कर मेरे ही खिलाफ दिखाया जा रहा है। इंटरनेट पर फैल रही ये मनगढ़त कहानियां मेरे और इंडस्ट्री के बाहर मेरे रिश्तों के लिए बेहद खराब हो सकती हैं। मैं कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिजम की सराहना करती हूं, क्योंकि वो मुझे इंप्रूव करने के लिए पुश करता है, लेकिन इस खराब नेगेटिविटी और हेट का क्या? मुझे इन चीजों को लंबे समय से इग्नोर करने के लिए कहा गया। लेकिन यह केवल बदतर हो गया है। इसे संबोधित करके, मैं किसी को जीतने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मैं एक इंसान के तौर पर मिल रही नफरत की वजह से चेंज नहीं होना चाहती हूं।”
गुडबाय फिल्म की अभिनेत्री ने भी उस प्यार और समर्थन को भी स्वीकार किया जो उन्हें मिल रहा है। उन्होंने लिखा, “आप सभी से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उसे मैं पहचानती और स्वीकार करती हूं। आपका निरंतर प्यार और समर्थन ही है जिसने मुझे आगे बढ़ाया है और मुझे बाहर आने और यह कहने का साहस दिया है। मुझे केवल अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए प्यार है, जिन लोगों के साथ मैंने अब तक काम किया है, जिनकी मैंने हमेशा प्रशंसा की है। मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी और आपके लिए बेहतर करूंगी। क्योंकि जैसा मैंने कहा, आपको खुश करना – मुझे खुश करना। आप दयालु रहें। हम सब अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रिया।”
![]()









































