Home Entertainment रिया चक्रवर्ती ने किताब पढ़ते हुए शेयर की अपनी तस्वीर, लोगों ने...

रिया चक्रवर्ती ने किताब पढ़ते हुए शेयर की अपनी तस्वीर, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rhea Chakraborty

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद से विवादों में घिरी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी हुई थी। लेकिन हाली ही में रिया ने हैरान कर देने वाली अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके बाद से रिया फिर एक बार सुर्ख़ियों में छा गई हैं।

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए विश्वास की बात कही है। इस तस्वीर में रिया अपनी एक बुक पढ़ते हुए नज़र आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया लिखती हैं, सवाल और रोना ‘ओह, कहां?’, एक हजार धाराएं आंसूओं में बह गई और दुनिया को आश्वासन की बाढ़ से बहला दिया, मैं हूं – रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि’। बता दें कि यह पंक्तियाँ लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की एक कविता गीतांजलि से ली गई हैं। इस पोस्ट को लिखते हुए उन्होंने हैशटेग #keepingthefaith का भी इस्तेमाल किया है।

रिया ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की कुछ ही देर में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन देने में जुट गए। जहां एक तरफ उनके फैन उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ उनके खिलाफ भी बातें लिख रहे हैं। गौरतलब है कि दिवंगत एक्टर सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा रिया और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में जेल भी जाना पड़ा था।

Exit mobile version