Seeta-for-RRR-movie
Seeta-for-RRR-movie

आलिया भट्ट की फिल्म ‘आरआरआर’ फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म से आलिया तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है. आलिया अपनी इस फिल्म के लिए बहुत ही एक्साइटिड है. अपने बर्थडे पर इस एक्साइटमेंट के साथ आलिया ने फैन्स के साथ फिल्म में अपने किरदार को शेयर किया है. आलिया की शेयर की गई इस फोटो में एक ब्लैक शेडेड जगह पर बैठी हुई नजर आ रही है. देखने में लग रहा है कि वो किसी मंदिर में बैठी है. मंदिर में भगवान राम की  एक मूर्ति भी दिखाई दे रही है.

कुछ वक्त पहले गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी शानगार एक्टिंग की झलक दिखाने वाली आलिया भट्ट ने फैन्स को अपने बर्थडे पर एक और सरप्राइज दे दिया है. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ की झलक शेयर की है. फिल्म में आलिया  सीता के किरदार में नजर आने वाली है.

फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर , अजय देवगन और राम चरण भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है.जिसमें ये सभी एक्टर पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं. फिल्म को करीब 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.बता दें कि ये फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को थिएटर्स में रिलीज की जाने वाली है.