Home Entertainment शकुंतला बन राजा दुष्यंत के प्रेम में डूबी सामंथा, मोशन पोस्टर हुआ...

शकुंतला बन राजा दुष्यंत के प्रेम में डूबी सामंथा, मोशन पोस्टर हुआ आउट

अपने रूप से सबको दीवाना बनाने वाली सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का अगला प्रोजेक्ट, एक पौराणिक फिल्म शकुंतलम (Shakuntalam) है। यह सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शकुंतलम के निर्माताओं ने आगामी फिल्म का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया है और इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शकुंतलम का पहला मोशन पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में सामंथा और देव मोहन (Dev Mohan) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस रानी शकुंतला के किरदार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, देव राजा दुष्यंत के रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म फिलहाल अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

इस फिल्म में सामंथा राजकुमारी शकुंतला की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म कालिदास द्वारा लिखित एक पौराणिक कहानी पर आधारित है, जो शकुंतला और दुष्यंत की प्रेम कहानी को दर्शाती है। शकुंतलम का निर्देशन गुणशेखर (Gunasekhar) ने किया है और ये फिल्म नीलिमा गुना (Neelima Guna) द्वारा निर्मित है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version