shweta mahara

अपनी डांस और अदाओं से भोजपुरी जगत में अपनी खास पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस श्वेता महारा (Shweta Mahara) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने फैंस को खुशखबरी दी हैं। इस खुशखबरी के साथ ही उनके साथी कलाकार और भोजपुरी के जाने माने सिंगर समर सिंह (Samar Singh) ने भी बेहद उम्दा तोहफा दिया है।

दरसल श्वेता महारा ने अपने जन्मदिवस के दिन ही अपना यूट्युब म्यूजिक चैनल Shweta Mahara Official लांच कर दी हैं। इससे भी खास बात ये है कि इस चैनल की शुरूआत समर सिंह की आवाज से हो रही है। श्वेता महारा अपने चैनल पर इसका टीजर लांच किया है। गाने के बोल है, बलम जी धो दीजिए साड़ी। इस गाने में समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखें है, जिसे रौशन सिंह ने संगीत से सजाया है।

टीजर में साड़ी पहनी श्वेता महारा बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। दर्शक टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह गाना किस दिन रिलीज किया जायेगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन दर्शक इसका बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp