Home Bollywood घोड़ी पर बैठ संग्राम पहुंचे पायल को अपनी दुल्हनिया बनाने, तस्वीरें वायरल

घोड़ी पर बैठ संग्राम पहुंचे पायल को अपनी दुल्हनिया बनाने, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) और लॉकअप (LockUp) से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने शनिवार, 9 जुलाई को एक दूसरे से शादी की। अपनी शादी के दोनों इतने अच्छे लग रहे थे, मानो दोनों की जोड़ी स्वर्ग से ही बन कर आई है। एक दशक से भी अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अब शादी कर ली है।

नव विवाहित इस युगल ने शनिवार, 9 जुलाई को आगरा के एक होटल में शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी भले ही कम लोगों के प्रेजेंस में हुई लेकिन शादी की रस्में पूरी होते ही दोनों ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में पायल रोहतगी ने लाल रंग का लहंगा चुना, जबकि संग्राम सिंह ने सफेद-पेस्टल शेरवानी पहनी है।

तस्वीरों में, हम पायल को अपने भाई गौरव के साथ वेडिंग हॉल में प्रवेश करते हुए देख सकते हैं। दोनों ने आगरा के होटल जेपी पैलेस में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। उसके बाद सात फेरे लिये। विवाह सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। रिश्तेदारों और मेहमानों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

बारात होटल के अंदर से उठी थी। जो कि घूमते हुए 15 मिनट में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। संग्राम सिंह घोड़ी पर सवार होकर होटल पहुंचे थे। शादी से पहले दोपहर में पायल की हल्दी की रस्म हुई। जिसमें परिवार के लोग और चंद दोस्त शामिल हुए। उन्होंने पायल को हल्दी लगाई। इसके बाद संगीत की रस्म हुई। शादी के लिए केवल 50 मेहमानों को बुलाया गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version