Home Entertainment Sayantani Ghosh Marriage: शादी के बंधन में बंधी ये नागिन

Sayantani Ghosh Marriage: शादी के बंधन में बंधी ये नागिन

टीवी की सबसे पॉपुलर नागिन में से एक सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) के घर शादी की शहनाइयां बज चुकी हैं। दरअसल, सायंतनी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी (Anugrah Tiwari) से शादी कर ली है। दोनों ने कोलकाता में एक समारोह में सात फेरे लिए। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सायंतनी ने कैप्शन लिखा, “और ठीक उसी तरह मैं मिस से मिसेज बन गई।” इन शादी की तस्वीरों में सायंतनी, लाल बनारसी साड़ी में बेहद हीं खूबसूरत लग रहीं हैं। बालों में गुलाब का फूल और गले में सोने का हार उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है। इसके साथ हीं अनुग्रह ने भी एंब्रॉयड्री कुर्ता और धोती पहन रखी थी।

सायंतनी और अनुग्रह पिछले 8 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थें। हाल हीं में दोनों ने सगाई भी की। सायंतनी और अनुग्रह की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए जिम में हुई थी। सायंतनी बंगाली हैं जबकि अनुग्रह राजस्थानी हैं। दोनों के शादी का रिसेप्शन अनुग्रह के होमटाउन जयपुर में होगा।

Exit mobile version