ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में पूरे बी टाउन ने हिस्सा लिया था। ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में दिखी शहनाज गिल भी पार्टी में पहुंची थीं। अब सोशल मीडिया पर शहनाज और सलमान खान के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बड़े ही प्यार से सलमान से कहती नजर आ रही हैं कि वह कार तक उन्हें छोड़ कर आए। दोनों की ये क्यूट बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।
शहनाज ने सलमान खान (Salman Khan) का हाथ पकड़ा और उनके सामने डिमांड रखी कि वो उन्हें गाड़ी तक छोड़कर आएं। वीडियो में सलमान खान शहनाज को कहते हैं- जाओ पंजाब की कटरीना कैफ। तभी शहनाज (Shehnaaz Gill) सलमान का हाथ खींचती हैं और कहती हैं छोड़कर आओ मुझे। फिर शहनाज गिल पैपराजी से कहती हैं- आपको पता है सलमान सर मुझे छोड़कर आने लगे हैं। तभी सलमान शहनाज को मस्ती में कहते हैं तुम गलत गाड़ी में बैठ रही हो। शहनाज फिर गाड़ी में बैठती हैं मगर बैठने से पहले वे सलमान खान को पैंपर करते हुए उनका गाल छूकर बाय करती हैं।
सलमान जिस तरह से खुशी खुशी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को उनकी गाड़ी तक छोड़कर आए, भाईजान का ये जेस्चर लोगों का दिल जीत रहा है।










































