बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने नए शो ‘शेप ऑफ यू’ का प्रोमो शेयर किया, जिसमें शो का प्रोमो काफी इंट्रस्टिंग है, जिसमें तमाम सेलेब्स शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से चैट करते दिख रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) जॉन अब्राहम (John Abraham) रकुल प्रीत सिंह, शमिता शेट्टी और शहनाज गिल बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं।
शिल्पा इस शो में फिटनेस को लेकर अपने तमाम सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ चैट करती हुई नजर आएंगी। उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो और उसमें शामिल होने वाले सेलेब्स की झलक दिखाई है। उन्होंने शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में तमाम सेलेब्स फिटनेस को लेकर अपनी समझ और सीख के बारे में बता रहे हैं। शो के जरिए दर्शकों को फिटनेस से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कई रोल निभाए हैं, लेकिन मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है, वह है वेलनेस को लेकर उत्साहित रहना। फिर इसके प्रचार-प्रसार के लिए, फिल्म/टीवी से लेकर रेडियो तक कोई भी मंच हो। रेडियो पर बेहतर तरीके से करने के लिए, इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। इसलिए, अपने खुद के फिटनेस चैट शो के लिए ‘फिल्मी मिर्ची’ (@filmy.mirchi) के साथ हाथ मिलाना बहुत अच्छा लगा।’
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज पहले अपनी फिटनेस पर बात करती दिखाई दीं। फिर उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की और बताया कि वो उन्हें लेकर क्या सोचते थे। शहनाज, सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कहती हैं, “सिद्धार्थ मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था।”
विडियो में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस संग वह विवादों को लेकर कहती नजर आ रही हैं – ‘भाड़ में जाए।’ शिल्पा क्लिप में कहती हैं- ‘कॉन्ट्रोवर्सीज हो या न हों, भाड़ में जाएं लोग। हम अपनी जिंदगी जिएंगे। एक ही जिंदगी है।’










































