Munawar-Faruqui

कंगना रनौत के रियलिटी शो Lockup आये दिन सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस शो के प्रतिभागियों द्वारा किये गए काम और बोले गए बात सुर्ख़ियों का हिस्सा बने रहते हैं। इस शो के कंटेस्टेंट ने हाल ही में एक शॉकिंग जानकारी साझा की गयी है। जिसे सुनने के बाद लोग शॉकड हो गए हैं। जी हां शो के कंटेस्टेंट स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के बारे में कहा गया है कि वो एक बच्चे के पिता हैं।

स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को लोग इस शो में काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी बातें, उनकी क्यूटनेस और खासतौर पर अंजलि और उनकी बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन इस बीच हाल ही में कंगना ने फारुखी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर अंजलि के होश उड़ गए। कंगना रनौत ने खुलासा किया कि मुनव्वर शादीशुदा हैं। और उनका एक बेटा भी है।

कंगना ने जैसे ही मुनव्वर के बारे में ये बात बताई तो अंजलि हैरान रह गईं, क्योंकि हाल ही में अंजलि ने मुनव्वर के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था ऐसे में जाहिर है अंजलि के लिए ये खुलासा किसी झटके से कम नहीं है। जब कंगना ने मुनव्वर से इस बारे में ज्यादा जानना चाहा तो उन्होंने इस पर बात करने से मना कर दिया। कॉमेडियन ने कहा कि कुछ चीज़ें अभी कोर्ट में चल रही हैं इसलिए वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते।

लेकिन जब कंगना ने उनसे कहा कि कुछ भी ना कहना उनकी इमेज खराब कर सकता है तो मुनव्वर ने बताया कि उनकी शादी काफी जल्दी हो गई थी। कॉमेडियन ने बताया कि वो और उनकी पत्नी के साथ 1.5 साल से नहीं रह रहे हैं और उनका सैपरेशन कोर्ट में चल रहा है। जिसके बारे में पब्लिकली बात नहीं करना चाहते।

Join Telegram

Whatsapp