Sushant-Singh-Rajput

बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान एक सुपरस्टार के रूप में कर ली थी। लेकिन साल 2020 में उनकी अनसुलझी मौत ने दुनिया भर के उनके फैंस को हैरान कर दिया। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों में बस यहीं एक खबर दिन भर छाया रहता था। उनकी मौत को 2 साल होने के बाद भी लोग उनको आज भी याद करते हैं। और अब अंतरिक्ष उत्साही सुशांत सिंह राजपूत के चांद प्रेम को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

अमेरिका की लूना सोसायटी इंटरनेशनल (Luna Society International) ने उनके जन्मदिन को अब ‘सुशांत मून’ के नाम से मनाने का निर्णय लिया है। 21 जनवरी, 2023 को बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार और अंतरिक्ष उत्साही सुशांत सिंह राजपूत के जीवन का जश्न मनाने के लिए घोषित “सुशांत के चंद्रमा” (Sushant’s Moon) के पहले पालन के रूप में स्थापित किया गया है।

बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार SSR का 21 जनवरी 2023 को 37वां जन्मदिन मनाया जायेगा। 14 जून, 2020 को हुई SSR की मौत लोगों के लिए आज भी एक पहेली बन कर रह गयी है। फैंस का मानना ​​है कि SSR की रहस्यमय तरीके से मृत्यु की गयी है। आपको बता दें कि, ‘Sushant’s Moon’ 2023 के पहले अमावस्या के साथ मेल खाएगा, क्योंकि यह वह दिन है जब लूना (Luna) पूरे साल के दौरान पृथ्वी से अपनी निकटतम दूरी पर होता है।

बता दें, इस साल जनवरी में, SSR के फैंस ने उनकी जयंती मनाई – जिसे “सुशांत महीना” (Sushant Month) कहा गया, जिसका समापन “सुशांत दिवस” ​​​​के साथ हुआ। ट्विटर के अनुमानों के अनुसार, उनके प्रशंसकों द्वारा #SushantDay और उनके ट्विटर हैंडल सहित कई हैशटैग के साथ 5.2 मिलियन से अधिक ट्वीट भेजे गए थे।

साल 2024 में रिलीज़ होने वाली सुशांत की फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ के लिए उन्होंने NASA के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक टीम के साथ प्रशिक्षण और बातचीत किया था। जिसके लिए वह साल 2017 में अमेरिका भी गए थे। इस फिल्म में सुशांत एक अंतरिक्षयात्री के किरदार को निभाने वाले थे। और अब इस फिल्म में सुशांत की जगह किस एक्टर ने ली है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

सुशांत के अंतरिक्ष से लगाव को हर कोई जनता है। Top-end Meade LX-600 टेलिस्कोप के मालिक, सुशांत नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेस की तस्वीर भी पोस्ट किया करते थे। खास कर चाँद की तस्वीरें वह अक्सर साझा किया करते थे। उन्होंने चांद के Mare Moscoviense की Sea of Muscovy (चांद का अंधेरे वाला छोड़) में लगभग 1.85 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को खरीद रखा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से फैंस को अपनी प्रॉपर्टी की तस्वीर भी शेयर की थी।

लूना सोसायटी इंटरनेशनल द्वारा मनाया जा रहा ये इवेंट काफी खास है। सोसायटी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘सुशांत मून’ एक ऐतिहासिक और वार्षिक इवेंट बन जाएगा, हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर साल सुशांत की जयंती अमावस्या पर ही पड़े।

Join Telegram

Join Whatsapp