Hrithik-Saba-And-Sussanne-Arslan

रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्योंकि रितिक रोशन आज कल अपनी गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ कैप्चर किया जा रहा है। और साथ ही रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान को भी उनके प्रेजेंट बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ अक्सर कैप्चर किया जाता है।

हाल ही, सुजैन खान (Sussanne Khan) ने गोवा में अपना खुद का एक बार-किचन (Bar-Kitchen) शुरू किया है। इस मौके पर उन्होंने एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में उनके एक्स-हसबैंड रितिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ पहुंचे थे। सुजैन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ गोवा आई थीं। इन चारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में एयरपोर्ट के इन चारों के वीडियोस और फोटोज काफी वायरल हुआ थे। इसके बाद Bar-Kitchen के पार्टी में कई गेस्ट्स शामिल हुए थे। और अब सुजैन ने खुद भी पार्टी की कई तस्वीरें वीडियो कोलाज के रूप में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसपर सुजैन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान ने बधाई दी है।

सुजैन ने इस इवेंट की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में रितिक और सबा के साथ भी पोज दिए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग शॉक्ड हैं। और सुजैन के पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सब देखकर चक्कर आ गया, पति, गर्लफ्रेंड, पत्नी, बॉयफ्रेंड।’ इसके जवाब में किसी ने लिखा, ‘जिंदगी ऐसी ही है दोस्त, खरीब चीजें होती हैं और आप आगे बढ़ जाते हैं।’

Join Telegram

Whatsapp