Tadap-tailer

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। Ahan Shetty बॉलीवुड में अपनी एंट्री फिल्म ‘तड़प’ से करने जा रहे हैं। इस फिल्म में Ahan के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) नज़र आयेंगी। फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म को मिलान लुथारिया (Milan Lutharia) ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में रोमांस के साथ एक्शन का शानदार तड़का लगाया गया है। ‘Tadap’ के ट्रेलर में अहान अपने पिता की तरह ही शानदार एक्शन करते दिख रहे हैं।

‘Tadap’ के 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में अहान शेट्टी को अपने पिता के जैसे ही एक पावर पैक अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत बाइक स्टंट से होते हुए जबरदस्त फाइट तक जाती है। ट्रेलर के हाफ से एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की एंट्री होती है, जहां से ट्रेलर में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगता है। ट्रेलर में इन दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री देखती बनती है। बात अगर फिल्म के डायलॉग की करें तो वह भी काफी कमाल का है।

इस फिल्म का ट्रेलर फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि अहान शेट्टी की ‘तड़प’ के ट्रेलर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “अहान .. हमने आपको बड़े होते देखा है.. और आज आपकी डेब्यू फिलम ‘तड़प’ के माध्यम से आपको सिनेमा की दुनिया से परिचित कराना बहुत खुशी और सम्मान की बात है… आपको आशीर्वाद और शुभकामनाएं…”

https://www.instagram.com/tv/CVhgviHFepv/?utm_source=ig_web_copy_link

‘तड़प’ साल 2018 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी ‘आरएक्स 100’ की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें कार्तिकेय गुम्माकोंडा (Kartikeya Gummakonda) औऱ पायल राजपूत (Payal Rajput) ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया था। और Ahan Shetty के इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।