gayatri-urf-dolly-d'cruoz

पॉपुलर तेलुगु एक्ट्रेस गायत्री उफ्र डॉली डिक्रूज का हाल ही में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गायत्री अपने दोस्त के साथ गाड़ी से जा रही थीं। इस एक्सीडेंट में उनके दोस्त का भी निधन हो गया। यह घटना हैदराबाद के गाचीबोवली एरिया में घटी थी।

जानकारी के मुताबिक होली पार्टी से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह एक दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा।

गायत्री, जिन्हें डॉली डी क्रूज़ के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें तेलुगु वेब सीरीज ‘मैडम सर मैडम अंते’ से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपने यू्ट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम भी खूब लोकप्रियता हासिल की। 18 मार्च को अभिनेत्री का निधन हो गया, वह केवल 26 वर्ष की थीं।

गायत्री के निधन की खबर उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा की, जिन्होंने शो में उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “आप इस मां को कैसे छोड़ कर जा सकती हैं। वास्तव में तुम्हारे साथ बिताया हुआ समय सबसे अच्छा था। फिर भी मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकती हैं, एक अच्छी पार्टी होगी। बहुत कुछ साझा करना है..! एक साथ करने के लिए बहुत कुछ। आओ न आओ ..! यह हमें छोड़ने के जाने का समय नहीं है। मैं आपको याद नहीं करना चाहती हूं। लव यू ।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading