bhojpuri-film-ashiqui

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), श्रुति राव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को खुद खेसारी लाल ने लिखा है, और साथ ही वो इस फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो से लगे हुए हैं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कई लोगों ने रोकने व रिलीज नहीं होने देने का दावा किया था। इसलिए एक फैन ने फिल्म रिलीज का जश्न मनाते हुए फैन्स ने खेसारी लाल और आम्रपाली के पोस्टर को माल्यार्पण किया, गंगाजल का छिड़काव किया और चंदन लगाकर आरती की।

फाइनली 4 मार्च से फिल्म ‘आशिकी’ बिहार, झारखंड, मुंबई, गुजरात सहित भारत के बहुत से सिनेमाहॉल में रिलीज हो रही है। सिर्फ यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में चुनाव बाद 11 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की स्टोरी खेसारी लाल यादव ने लिखी है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा का है। गीतकार स्व. श्याम देहाती और विजय चौहान हैं। सिनेमाटोग्राफर आर आर प्रिंस हैं। एक्शन मास्टर हीरा यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

जानकारी के अनुसार यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे की केमिस्ट्री भी काफी खास होने वाली है, साथ ही श्रुति राव भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म ‘आशिकी’ को बिहार, झारखंड और नेपाल में फिल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के. शर्मा हैं. को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp