Home Entertainment The House of Dragon Trailer: सिंहासन पर दावेदारी के लिए शुरू होगा...

The House of Dragon Trailer: सिंहासन पर दावेदारी के लिए शुरू होगा आग और खून का खेल

आग और खून का खेल देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि दुनिया के सबसे हिट शोज में से एक गेम ऑफ़ थ्रोन्स (Game of Thrones) का प्रीक्वल द हाउस ऑफ़ ड्रैगन (The House of Dragon) का ट्रेलर आउट हो गया है। जॉर्ज आर आर मार्टिन (George R.R. Martin) के 2018 के उपन्यास, फायर एंड ब्लड (Fire & Blood) पर आधारित, यह दस-एपिसोड की सीरीज टारगैरियन (House Targaryen) हाउस के इतिहास पर केंद्रित होगी। गेम ऑफ थ्रोन्स की घटनाओं से 200 साल पहले हाउस ऑफ द ड्रैगन होता है।

इस ट्रेलर की शुरुआत राजा विसरीज़ टारगैरियन के साथ होती है, जो आयरन थ्रोन पर बैठते हैं और अपने उत्तराधिकारी का नाम रखने की तैयारी करते हैं। उत्तराधिकारी के तौर पर उनके भाई डेमन और उनकी पहली बेटी रैनेरा शामिल हैं, लेकिन कोई भी रानी कभी आयरन थ्रोन पर नहीं बैठी है। अगर वो उत्तराधिकारी के रूप में चुनी जाती हैं तो वो सात राज्यों पर शासन करने वाली पहली महिला होगी। इन सबके बीच राजा की नई पत्नी मां बनने की इच्छा जताती है, यानी आयरन थ्रोन का एक और उत्तराधिकारी का जन्म होने वाला है। अब किसे ये आयरन थ्रोन मिलेगा ये तो सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।

यह शो 21 अगस्त को HBO Max पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। हालाँकि, भारत में हाउस ऑफ़ द ड्रैगन को एक दिन बाद Disney+ Hotstar पर OTT रिलीज़ मिलेगी। इस सीरीज में मुख्य कलाकारों में एम्मा डी’आर्सी को राजकुमारी रैनेरा टार्गैरियन के रूप में, मैट स्मिथ को प्रिंस डेमन टारगैरियन के रूप में, राइस इफांस को ओटो हाईटॉवर के रूप में, ओलिविया कुक को एलिसेंट हाईटॉवर के रूप में, स्टीव टूसेंट को लॉर्ड कॉर्लिस वेलारियन के रूप में दिखाया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version