The Kashmir Files

खुलेआम कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची कहानियों पर आधारित एक चौंकाने वाली फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) लेकर आ रहे हैं। दरअसल, ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म का ट्रेलर आउट हो गया है। यह ट्रेलर दर्शकों को उस समय कश्मीर को भस्म करने वाले आतंक, भ्रम और भयानक दहशत की एक झलक दिखाती है।

इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, “भारत युद्ध में है। लेकिन आपको कोई नहीं बता रहा है। अब और नहीं। कृपया कश्मीर नरसंहार की सबसे क्रूर ईमानदार कहानी का ट्रेलर देखें। पसंद आने पर ही प्लीज़ शेयर करें।” यह ट्रेलर भावनाओं के एक रोलरकोस्टर पर ले जाता है।

इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi), प्रकाश बेलावडी (Prakash Belavadi), अनुपम खेर (Anupam Kher), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), भाषा सुंबली (Bhasha Sumbali), चिन्मय मंडलेकर (Chinmay Mandlekar), पुनीत इस्सर (Puneet Issar), मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni), अतुल श्रीवास्तव (Atul Srivastava) और पृथ्वीराज सरनाइक (Prithviraj Sarnaik) जैसे कलाकार नज़र आएंगे। यह फिल्म11 मार्च 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Join Telegram

Join Whatsapp