Jawan-Teaser

काफी समय से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उन्हें 70 mm के स्क्रीन पे देखने के लिए बेताब है। शाहरुख अभी कई सारी फिल्मों पर काम तो कर रहे हैं लेकिन फैंस उन्हें जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। और अपने फैंस की ख़ुशी में ही शाहरख खान की खुशी है और इसीलिए शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) ने शुक्रवार, 3 जून को बादशाह की नई फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का टीज़र रिलीज़ कर दिया है।

साउथ फिल्मों के डायरेक्टर एटली (Atlee Kumar) द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। कयास लगाए जा रहे थे कि निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म का ऑफिसियल ऐलान हो सकता है। शाहरुख के प्रशंसकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म का नाम और टीज़र रिलीज़ किया गया है। जिसमें शाहरुख खान की भी झलक दिखाई गई है। इसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं।

टीज़र में शाहरुख किसी पुरानी जगह पर हथियारों के बीच बैठे हुए है। वह अपने चेहरे को कपड़े के टुकड़े से पट्टी की तरह बांधते हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। उनकी एक आंख ढकी होती है। कैमरा क्लोज आने पर शाहरुख हंसते हुए कहते हैं, ‘रेडी?’ टीजर में कभी उनके हाथ में बंदूक है तो कभी चाकू होता है। शाहरुख़ की यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आएगी। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म फैंस के बीच 2 जून 2023 को धमाका मचाने के लिए आ रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading