Home Entertainment अनुष्का शर्मा की हमशक्ल है ये सिंगर

अनुष्का शर्मा की हमशक्ल है ये सिंगर

Anushka

एक फरवरी को विराट ने अनुष्का और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट पर ही कपल ने बेटी का नाम ‘वामिका’ भी फैन्स के साथ शेयर किया। वामिका के नाम के ऐलान के साथ ही फैन्स के साथ ही सितारों ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया. इस बीच अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करके जूलिया माइकेल चर्चा में आ गईं. जूलिया माइकेल ने ‘वामिका’ से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘बधाई हो।’ जूलिया के कमेंट को करीब 4 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं फैन्स उनके कमेंट पर भी कमेंट्स कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि जूलिया माइकेल कौन हैं?

जानकारी के अनुसार जूलिया माइकेल साल 2019 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी फोटो साझा की थी। जूलिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया था और हैरान रह गई थीं। वैसे जूलिया माइकेल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अकसर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। बता दें कि जूलिया एक अमेरिकन सिंगर होने के साथ ही और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल भी हैं। इससे पहले भी जब अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ साझा की थी, तो भी जूलिया ने अनुष्का को बधाई दी थी।

जूलिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं खुद जूलिया करीब 844 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके साथ ही जूलिया ने अभी तक करीब 733 इंस्टाग्राम पोस्ट किए हैं। जूलिया इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अगर आप भी जूलिया के इंस्टा अकाउंट को देखेंगे तो कई तस्वीरों में आप भी उन्हें अनुष्का शर्मा ही समझ बैठेंगे। आप उनकी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जाके देख सकते हैं. जिसका लिंक यहाँ हैं

Exit mobile version