Home Entertainment Tu Yaheen Hai : प्यार करना और प्यार पाना एक खूबसूरत एहसास...

Tu Yaheen Hai : प्यार करना और प्यार पाना एक खूबसूरत एहसास है, यही कहता है सिडनाज़ का यह गाना

एक यंग टैलेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन ने सभी को हैरान करके रख दिया था। उनके जाने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) गुमसुम सी हो गयीं थीं। सिद्धार्थ के निधन से उन्हें ऐसा सदमा लगा की वो अपना सुध-बुध हीं खो चुकी थीं, लेकिन इस दुःख की घड़ी में उन्होंने अपने-आप को संभाला और एक नई शुरुआत करते हुए आज उन्होंने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया है। दरअसल, शहनाज का गाना “तू यहीं है” (Tu Yaheen Hai) आज रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिये शहनाज अपने खास दोस्त सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दे रहीं हैं।

सिद्धार्थ के निधन के काफी दिनों बाद शहनाज़ अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज के खुशनुमा पल हैं। इस पोस्टर में टाइटल के नीचे ‘सिद्धार्थ शुक्ला को मेरे दिल से श्रद्धांजलि’ लिखा है। शहनाज़ ने इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “तू मेरा है और….. सिद्धार्थ शुक्ला।”

ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि शहनाज गिल आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को पूरी तरह से भूल नहीं पाई हैं। ये गाना दिल को छूने वाला है, जिसे सुनकर आँखों में आंसू आ जायेंगे। शहनाज गिल की आवाज़ में गाया ये गाना सभी को इमोशनल कर देने वाला है। इस गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ बिग बॉस में बिताए पलों की क्लिप्स को दिखाया है।

Exit mobile version