KK

सिद्धू मूसेवाला के दुखद मौत के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के मेलोडियस सिंगर के के (KK) की मौत हो गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने पिछले दो दिनों में अपने दो बड़े सिंगर, टैलेंट और हुनरबाज को खोया है। अभी लाखों करोड़ों फैंस सिद्धू मूसेवाला की निर्मम मर्डर से हुई मौत से उभर भी नहीं पाया था कि अब फैंस को के के की मौत का झटका लगा है।

बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक केके (KK) की मौत कोलकाता (Kolkata) में लाइव कंसर्ट के दौरान हार्ट अटैक आने से हुई है। उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) पड़ने के बाद कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें रात 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कोलकाता के नररुल में ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस (Live Performance) दे रहे थे। इसके बाद सीढ़ियों पर उन्हें हार्ट अटैक आया।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार के के की मौत हार्ट अटैक से होने की वजह बताई जा रही है। वहीं केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में लोगों के लिए यह एक औरबड़ा झटका है। बता दें केके का असल नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था। वह ‘हम दिल दिल दे चुके सनम’ फिल्म के गाने ‘ऐसा क्या गुनाह किया’ से मशहूर हुए थे।

Join Telegram

Join Whatsapp