monalisa-and-vikrant-singh-chauhan

भोजपुरी में धुम मचाने वाली मोनालिसा (Monalisa) और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) इन दिनों स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों का एक इमोशनल विडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में एक टास्क के दौरान शादी के गेटअप में नजर आ रहे विक्रांत ने मोनालिसा को भोजपुरी स्टाइल में प्रपोज किया। विक्रांत ने कहा कि मोना तू हमार गुरुर हउ…। तू हमार घमंड हउ…। तू हमार जान हउ…। तू हमार जहान हउ…। दुनिया कुछ भी बोले, हमरा के काउनो फर्क नहीं पड़े वाला … हम तोहरा से सच्चा प्यार करिला … इसके बाद क्या था। मोनालिसा रोने लगीं और रोते हुए मोना ने भी विक्रांत से कहा कि वो विक्रांत से बेहद प्यार करती हैं।

मोनालिसा और विक्रांत की इस केमेस्ट्री को देख सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी। पहले उन्होंने प्रमोज कर इमोशनल किया फिर चेहरे पर हंसी ला दी। इस प्रपोजल का वीडियो वायरल हो रहा है। स्मार्ट जोड़ी के इस एपिसोड का प्रसारण रविवार 13 मार्च को किया जाएगा। शो का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading