भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) सोशल मिडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। लेकिन इन दिनों दिनेश लाल यादव अपने सोशल मिडिया के कारण चर्चा में बनें हुए हैं।
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पीले रंग के लहंगे में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो पूरी तरह से एक महिला की तरह सजे संवरे नजर आ रहे हैं। वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है, नाच बैजू नाच।
इस वीडियो इंस्टा पर वायरल हो गया है और कुछ ही देर में इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। इससे पहले भी एक बार निरहुआ ने लड़की बनकर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, नया साल नया चैलेंज #नाचबैजूनाच। बता दें कि निरहुआ का ये लुक उनकी फिल्म नाच बैजू नाच का है।










































