Home Entertainment जब सनी लियोनी इवेंट में नहीं पहुंचीं अडवांस लेकर भी, पुलिस द्वारा...

जब सनी लियोनी इवेंट में नहीं पहुंचीं अडवांस लेकर भी, पुलिस द्वारा पूछताछ करने…

Sunny Leone

Report by Manisha:

शुक्रवार शाम को केरल पुलिस ने एक केस को लेकर एक्ट्रेस सनी लियोनी से पूछताछ की। सनी लियोनी पर आरोप है कि उन्होंने कोच्चि में दो प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है।

आर शियस ने शिकायत दर्ज कराते आरोप लगाया कि सनी लियोनी से दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जबकि सनी लियोनी की तरफ से एक व्यक्ति ने बताया कि राशि 12 लाख रुपये थी, जिसे वापस कर दिया जाएगा।

दरअसल इन दिनों सनी लियोनी केरल में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी तरफ से केरल पुलिस के क्राइम ब्रांच को बताया गया कि वह कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रोग्राम में शामिल नहीं पाईं। सनी लियोनी की तरफ से यह भी कहा गया कि प्रोग्राम पांच बार पोस्टपोन हुआ और इसके लिए आयोजक जिम्मेदार है।

अगर सनी लियोनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह पिछली बार देवांग ढोलकिया द्वारा निर्देशित वेबसीरीज बुलेट में नजर आई थीं। इस वेबसीरीज में उनके साथ करिश्मा तन्ना भी लीड रोल में थीं। जबकि, एमएक्स प्लेयर पर रिलीज इस सीरीज को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब सनी लियोनी वेब सीरीज अनामिका में नजर आएंगी। इसे विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version