Yodha

बॉलीवुड के Villain, Sidharth Malhotra अपने डैशिंग स्टाइल से अपने फीमेल फैंस का दिल तो जीतते ही हैं लेकिन साथ ही अपने एक्टिंग धमाकेदार स्किल्स से मेल फैंस का भी दिल जीत लेते हैं। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘शेरशाह’ में अपनी एक्टिंग और क्यूट स्माइल से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब सिद्धार्थ फिर से उसी दमदार स्टाइल में 70 mm की स्क्रीन पर एंट्री मारने वाले हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) में नजर आए सिद्धार्थ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को निभाया था। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स की सराहना मिली।

वहीं अब शेरशाह के बाद सिद्धार्थ फिल्म अगली फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) में नज़र आयेंगे। इस फिल्म में भी सिद्धार्थ एक्शन करते दिखेंगे। आपको बता दें कि आज, 18 नवंबर को फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया। फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ सेकंड का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ किया है। जिसमें ये साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी एक प्लेन हाईजैक के इर्ध-गिर्ध घूमेगी।

‘शेरशाह’ के बाद फैंस सिद्धार्थ की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दर्शकों को सिद्धार्थ का एक्शन रूप फिर से तो देखने मिलने वाला है लेकिन उससे पहले दर्शकों को थोड़ा वेट करना पड़ेगा। क्योंकि फिल्म ‘योद्धा’ अगले साल यानी नवंबर 2022 में रिलीज़ होगी। साथ ही आपको यह भी बता दें कि ‘योद्धा’ धर्मा प्रोडक्शंस की दो नए निर्देशकों के साथ अपनी पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी है।

Bollywood Hungama की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में पहले शहीद कपूर नज़र आने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से शहीद की जगह सिद्धार्थ नज़र आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर, सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित योद्धा 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी फ़िलहाल फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन ये बताया गया है की फिल्म में 2 फीमेल एक्ट्रेस नज़र आयेंगी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना नजर आएंगी।