Home Entertainment अनीता हसनंदानी के बेटे के नाम के पीछे की इस वजह को...

अनीता हसनंदानी के बेटे के नाम के पीछे की इस वजह को जानकर आप भी हो जायेंगे भावुक

Ronita

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। पति रोहित रेड्डी संग इन्होंने पहले बेबी का वेलकम किया है। रोहित रेड्डी ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को खुशखबरी दी। बता दें कि अनीता हसनंदानी ‘नागिन’ में नजर आई थीं, जहां से उन्हें फेम मिली। सोशल मीडिया पर न्यूज शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने लिखा, “ओह ब्वॉय!” इसके साथ ही फोटो में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी, 2021।

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेबी ब्वॉय के नाम को लेकर बात की। उनका कहना है कि अगर बेटा होता है तो वह उसका नाम ‘रवि’ रखेंगी। रोहित रेड्डी ने भी इस नाम को लेकर हामी भरी।अनीता कहती हैं, “मैं यह समय केवल अपने परिवार संग बिताना चाहती हूं, क्योंकि यह समय वापस लौटकर नहीं आएगा। अगर बेटा होता है तो हमने उसके लिए नाम भी तय कर लिया है। बेटे का नाम हम रवि रखेंगे, यह रोहित के पिता का नाम था। प्रेग्नेंसी की खबर आने के कुछ ही दिन बाद रोहित के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके कुछ दिन बाद उनका देहांत हो गया था। रोहित का मानना है कि उसके पिता बच्चे के रूप में दोबारा वापस आ रहे हैं। अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे। 

रोहित रेड्डी ने अनीता हसनंदानी संग हॉस्पिटल से भी कई फोटोज शेयर कीं। इस दौरान उनके साथ सपोर्ट देने के लिए दोस्त और परिवार के लोग खड़े रहे। एकता कपूर भी बेबी की डिलीवरी के दौरान हॉस्पिटल में ही थीं। टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी अनीता को उनके बेबी के लिए बधाई दे रहा है। निया शर्मा से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अनीता की फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है। रोहित रेड्डी ने सभी की पोस्ट री-शेयर करते हुए शुक्रिया कहा है। 

Exit mobile version