Home Politics Amit Shah: जाने अमित शाह का बिहार दौरा क्यों है ख़ास

Amit Shah: जाने अमित शाह का बिहार दौरा क्यों है ख़ास

उपेंद्र कुशवाहा अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले अमित शाह की रैली में शामिल होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि गुरुवार से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे।  और यह दौरा रानजीतिक तौर से ख़ास बताया जा रहा है।  बता दे जिन तीन राज्यों में गृह मंत्री जाने वाले है वहा कुछ ही महींनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है।  अब इस वक़्त इनका जाना बहुत अहम हो सकता है।  कर्नाटक में मई महीने में चुनाव होने है जबकि मध्य प्रदेश इस साल के अंत तक चुनाव होंगे।  और दोनों राज्यों में सरकार भाजपा की है।  इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे। वही बिहार में भी भाजपा लगातार महागठबंधन पर नज़र बनाये रखी है। बिहार में भी भाजपा लगातार अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

अमित शाह की रैली में शामिल होंगे कुशवाहा!

नई पार्टी का गठन करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। बताया गया कि पश्चिम चंपारण के भितहरवा से वो अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। वहीं, 25 फरवरी को वाल्मीकि नगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। बताया जाता है कि अमित शाह की ये रैली 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

संजय जायसवाल के उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले अमित शाह की रैली में शामिल होंगे। हालांकि इस खबर की पुष्टि ना तो उपेंद्र कुशवाहा की ओर से की गई है और ना ही बीजेपी की ओर से।

Exit mobile version