तमिलनाडु में बिहारियों के हत्या काण्ड के बाद राजनीती गरमा हो गयी है। भाजपा नितीश कुमार और तेजस्वी यादव को बिलकुल घेरे हुए है। वही अब जनता भी सवाल उठा रही है सरकार से की आखिर बिहारियों के प्रति हिंसा कब तक होता रहेगा। 

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को तालिबानी सजा दी जा रही है। उनके लिए हिंदी बोलना गुनाह हो गया है। मजदूरी से उठे विवाद में अब हिंदी बोलने वालों को चुन-चुनकर काटा जा रहा है। जमुई के युवक ने बताया कि इन लोगों ने 12 मजदूरों को एक कमरे में बंद कर के फांसी के फंदे पर लटका दिया। 15 से ज्यादा मजदूरों की हत्या का दावा किया जा रहा है। मजदूरों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

तमिलनाडु में ही फंसे बिहार के मजदूर सोनू ने बताया कि बिहार के मजदूर वैल्डिंग के काम में ज्यादा हैं। शिवकट और तिरपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां सबसे ज्यादा लोहे की फैक्ट्रियां हैं। सोनू ने बताया कि अब तक जो भी काटने और मारने के वीडियो आए हैं वह शिवकट और तिरपुरा इलाके के ही हैं। जिसमें नारियल काटने वाले धारदार हथियार से बीच सड़क पर लोगों को काटने की घटना शिवकट की है। सोनू ने बताया कि वो जगह को पहचान रहा है, लेकिन मजदूरों को नहीं पहचान पा रहा है। वीडियो बनाने और फोटो वायरल करने पर यहां लोगों को ढूंढकर काटा जा रहा है। लोगों को घर से भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन भी मदद के लिए नहीं है।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

बिहार सरकार ने ली एक्शन

बिहार के चीफ सेक्रेटरी अमीर सुबाहानी ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद बिहार के चीफ सेक्रेटरी ने तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी से और बिहार के DGP ने तमिलनाडु के DGP से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार के जो मजदूर वहां फंसे हैं। उन्हें सुरक्ष दी जाएगी। और घर तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। हम लगातार वहां की सरकार के संपर्क में हैं।

पुलिस भी नहीं कर रही मदद

मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 12 निवासी कृष्ण दास का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर निवासी तिरुपुर में रहने वाले पवन कुमार पर तेजधार हथियार से हमला कर किया गया।

इसमें पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि अपने भाई को बचाने गया उसका छोटा भाई नीरज को भी असामाजिक तत्वों ने घायल कर दिया। जबकि भागलपुर, मुंगेर, नवादा जिले सहित अन्य जिले के मजदूरों की हत्या हो चुकी है। जिसमें महिला मजदूर भी शामिल है।

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 15 मजदूरों की हत्या की गई है। इस पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल तेजस्वी यादव बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई गए थे।

वहां उन्होंने उनके साथ मंच भी साझा किया। गले मिलकर बधाईयां भी दी। तेजस्वी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी तस्वीर भी शेयर की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा है।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। तमिलनाडु में हो रही बिहारी मजदूरों की हत्याओं को लेकर आज विधानसभा के बाहर बीजेपी ने प्रदर्शन किया। बीजेपी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी विधायकों ने सदन में कुर्सियां पटकीं। इसके बाद कार्रवाई से वॉकआउट कर दिया।

BJP विधायक हरी भूषण ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि तमिलनाडु में जिस तरह से मजदूरों की हत्या की गई है। अपमानित किया जा रहा है। तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में बैठ कर उनके साथ केक खा रहे हैं। यह शर्म की बात है।