Home Politics राहुल गाँधी के घर तक पहुंची दिल्ली पुलिस

राहुल गाँधी के घर तक पहुंची दिल्ली पुलिस

सीएम अशोक गहलोत - आखिर दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे राहुल के घर तक पहुंच गए

राहुल गाँधी के घर दिल्ली पुलिस के जाने के बाद कांग्रेस के नेता काफी भड़के हुए है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 45 दिन बाद हो रही पूछताछ को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतने चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए।
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी ने कश्मीर में दिए गए कुछ बयान पर दिल्ली पुलिस उनके घर तक पहुंच गयी है। इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता भड़क गए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा खुद राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे और पूछा कि आखिर दिल्ली पुलिस किस नियम के तहत राहुल के घर पहुंची है, जबकि यात्रा को खत्म हुए 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। उधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आखिर दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे राहुल के घर तक पहुंच गए। बता दे पुलिस टीम में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर भी थे। हलाकि राहुल गाँधी उन्हें नहीं मिल पाए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतना चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए। राहुल गांधी की लीगल टीम इस मामले में कानून के तहत काम करेगी।

अशोक गहलोत भी नहीं चुप रहे?
बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है

Exit mobile version