Home International बसंत पंचमी 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत अन्य...

बसंत पंचमी 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत अन्य ने दी सरस्वती पूजा पर देशवासियों को बधाई

Report by Manisha:

आज पूरे देश मे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा, “बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि बसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।” वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “बसंत पंचमी की आप सभी को शुभकामनाएं।”

वही प्रियंका गांधी ने कहा, “बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं। ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करें।आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।”

Exit mobile version