इस वर्ष 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। सातवे चरण की शिक्षक नियुक्ति को अब सहमति मिल चुकी है शिक्षको का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री डाॅक्टर चंद्रशेखर ने शिक्षक नियोजन नियमावली पर अपनी सहमति दे दी है। गुरूवार को मंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकरी साझा की। जिसमे उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार 10लाख नौकरी देने का अपना वायदा पूरा करेगी। आगे नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। पिछले दिनों सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग ने इस पर अपनी सहमति दे दी थी।

नई नियमावली की सही शुरुआत हो चुकी है। इसके माध्यम से सरकाई शिक्षक नियुक्ति में बड़ा बदलाव करने वाली है। बता दे पहले शिक्षक नियोजन का अधिकार पंचायतों व नगर निकायों पर था लेकीन ये जिम्मेदारी एकीकृत आयोग को सौंपा जा रहा है।

अब नियोक्ति हुई सरल

फिल्हाल चार नियमवालियो से नियुक्ति की जाती है। वही नई नियमवाली के अंदर अनुदेशकों की नियोक्ती के लिए एक ही नियमावली होगी।

इसके साथ ही अब विशेष शिक्षक तथा प्रयोगशाला की नियुक्ति का प्रावधान यहां प्रस्तावित है जो की अभी मौजूद नहीं है।

और सबसे सरल बदलाव नई नियमवाली में ये है की इसके तहत जिलास्तर पर एक ही स्थानीय विकाय नियोक्ति प्राधिकार व अनुशासनिक प्राधिकार का गठन होगा। बता दे अभी शिक्षक नियोकती नियमवाली में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, नगर निगम, नगर नगर पंचायत के स्तर पर गठित अलग अलग नियोक्ति प्राधिकार व अनुशासनिक प्राधिकार का गठन किया गया था।