kite-flying-man

जाफना में थाई पोंगल पर पतंगबाजी की तैयारियां चल रही हैं, जो कि जनवरी के महीने में होना है। थाई पोंगल पर बड़ी तादाद में श्रीलंकाई दोस्तों और परिवार के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं। यह यहां का परंपपरागत खेल है। अभी इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी दौरान हैरान करने वाला हादसा हो गया। जिसमें एक बड़ी पतंग उड़ाने की कोशिश कर रहा व्यक्ति तेज हवा में पतंग के साथ ही करीब 40 फीट तक ऊपर उड़ गया।

सोशल मिडिया पर इस घटना का विडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में पतंग की डोर से लटका हुआ एक आदमी दिखाई दे रहा है, जिसका नाम नादरस मनोहरन है। मनोहरन लगातार हवा में ऊपर उठता जा रहा है। कुछ लोग उसके पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं। वो लटके हुए व्यक्ति से डोर छोड़ने को कह रहे हैं।

काफी देर के बाद मनोहरन ने डोर छोड़ दी। जमीन पर गिरने के बाद मनोहरन कुछ देर तक दर्द की वजह से वहीं पड़ा रहा। ताज्जुब की बात यह है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ टहलता हुआ वहां से निकल गया। मनोहरन को पेंट पेड्रो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।