स्मार्टफोन के लिए दुनिया भर में पॉपुलर चीन की Xiaomi अपने Users को लुभाने के लिए कई अपडेटेड फीचर्स लेकर आता है। और साथ ही समय-समय पर दूसरे प्रोडक्ट्स भी ट्राई किया करती है। भारतीय भजार में Xiaomi फोन के साथ जूता और टीशर्ट भी बेचने वाली यह कंपनी अब अपने Users के लिए एंटी-वायरल टीशर्ट बेचने का मन बना चुकी है।
Xiaomi द्वारा मार्केट में आने वाला Mi Performance T-Shirt में एंटी-वायरल और एंटी-वैक्टीरिया कोटिंग की जाएगी। इसके अलावा इसमें यूवी किरणों से भी प्रोटेक्शन दी जाएगी। कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 699 रुपये रखा है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। मुख्य बात यह है कि यह T-Shirt केवल ब्लैक कलर (Black Colour) में उपलब्ध होगा। जो चार अलग-अलग साइज- S, M, L और XL में बिकेगा।
T-Shirt में लाइटवेट डिजाइन और हाथों के लिए प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें YKK जिप और Xiaomi का ब्रैंड लोगो भी मिलता है। दरअसल यह T-Shirt आउटडोर या फिजिकल गेम्स खेलने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिससे उन्हें पसीने या बाहरी वैक्टीरिया से कोई नुकसान न पहुंचे।
Xiaomi के मुताबिक, UVA, UVB प्रोटेक्शन के चलते यह आउटडोर एक्टिविटी को सुरक्षित बनाती है। इसमें एंटी-वायरल कोटिंग के साथ 120 नैनोमीटर से छोटे छिद्र हैं, जो किसी भी वायरस या बैक्टीरिया को अंदर घुसने नहीं देंगे। बता दें कि, भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स के अलावा इलेक्ट्रिक टूथब्रश, एंटी-पॉलूशन मास्क, लगेज बैग, बैगपैक्स, जूते, चश्में और खिलौनों की बिक्री भी करती है। इससे पहले, कंपनी ने रिसाइकल्ड प्लास्टिक की बोतलों से बनी Mi Eco Active T-Shirt S को भी लॉन्च कर चूका है।













































