दुनिया गोल है। ये बात तो हम बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं। याद है बचपन में जब हम मेले में जाते थे तो कैसे मम्मी पापा से झूले में झूलने के लिए जिद्द करते थे, और तो और, हमारे झूलों की चॉइस भी हुआ करती थी। वैसे, वो तो बचपन के दिन थे और अब हम बड़े हो गए हैं, पर ये शौख कहीं न कहीं वो छोटे से मेले से निकलकर, शहर के एक बड़े से पार्क में आ गयी है, और वो भी दुनिया का सबसे बड़ा झूला बनकर। दुबई, नाम सुनते ही आसमान छूने वाली इमारतें और चकाचौंध कर देनी वाली रोशनी याद आती है। दुबई में सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा बनने के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील भी बन गया है। ये व्हील 1-2 नहीं बल्कि पूरा 820 फीट लंबा है।
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पहले ही दुबई में मौजूद है। अब दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील पर टूरिस्ट का स्वागत करने के लिए दुबई तैयार है। Ain Dubai यानी की Dubai Eye के नाम से मशहूर ये जायंट व्हील दुबई मरीना के पास ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित है। ये Ain Dubai अब तक दुनिया की सबसे बड़ी ऑब्जर्वेशन व्हील का ख़िताब अपने नाम करने वाली London eye की ऊंचाई से भी दोगुनी है।
इस ऑब्जर्वेशन व्हील के टॉप पर अगर आप जायेंगे तो ऐसा ही लगेगा की दुनिया के बादशाह आप ही हैं। इतनी ऊंचाई से नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। ये जो ऑब्जर्वेशन व्हील आज आप देख रहे हैं, इसके बनने की शुरुआत साल 2015 में ही हो गयी थी।
यह टूरिस्ट अट्रैक्शन 48 शानदार केबिन प्रोवाइड करता है, जो की 1,750 विजिटर्स को एक बार में ले जा सकता है। इस ऑब्जर्वेशन व्हील के माध्यम से आप टूर का मज़ा करीब 38 मिनट तक ले सकते हैं। इसका मतलब है कि पहिया का एक चक्कर लगभग 38 मिनट तक चलेगा जो की आपको 360-डिग्री व्यू का मज़ा दिलाएगा। एक खास बात ये भी है की इस ऐन दुबई को बनाने के लिए लगभग 9,000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो कि एफिल टॉवर के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए स्टील की तुलना में 25% ज़्यादा है। इसके साथ ही इसमें खास तरह के केबिन्स भी बनाये गए हैं जिसमें कई तरह के प्रोग्राम्स ऑर्गनाइज किये जा सकते हैं।
इस व्हील में राइड करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें इनडोर केबिन की कीमत 2,655 रुपये से शुरू होती है। तो अगर आप अपने खास पल, जैसे की शादी या बर्थडे को यादगार बनाना चाहते हैं तो लगाइये इस ऐन दुबई ऑब्जर्वेशन व्हील का चक्कर और बनाइये ब्यूटीफुल मेमोरीज।