Home International bihar news: bihar weather latest alert by mausam vigyan kendra patna :...

bihar news: bihar weather latest alert by mausam vigyan kendra patna : बिहारवालों… अगले 48 घंटे रहना होगा बहुत ज्यादा सतर्क

बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों ऐसा ही रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

हाइलाइट्स:

  • बिहारवालों… अगले 48 घंटे रहना होगा बहुत ज्यादा सतर्क
  • देख लीजिए मौसम विभाग का ये बड़ा अलर्ट
  • लोगों को भारी बारिश और वज्रपात से आगाह किया गया
  • अगले 48 घंटे कीजिए मौसम विभाग की सलाह का पालन

पटना:
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में अगले 48 घंटों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया है कि ‘मौसम की वर्तमान गतिविधि एवं संख्यात्मक मौसम मॉडल के आंकलन के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी वर्षा तथा राज्य के उत्तरी भाग के जिलों और गंगा नदी से सटे जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा दिनांक 15 जून 2021 से अगले 48 घंटों के बीच होने की प्रबल संभावना है।’

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में आगे बताया है कि ‘इसके कारण जान-माल की हानि होने के साथ-साथ निचले स्तरों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा एवं नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है। नागरिकों को उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी जाती है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने के बाद किसानों और नागरिकों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती है।’

Exit mobile version