dil-tutna

वो कहते हैं ना ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, आग का दरिया है और इसमें डूब के जाना है। कभी कभी इस दरिया में डूब कर निकलने के बाद भी आपका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता है। मैक्सिको (Mexico) के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ है। जिसे जानने के बाद आप यही कहेंगे कि लड़का तो प्यार में अंधा था, लेकिन लड़की को कुछ ज्यादा ही दिख रहा था।

क्या है मामला

मेक्सिको (Mexico) का रहने वाला एक शिक्षक जिस लड़की से प्यार करता था, वह लड़की बेहद खूबसूरत थी। उसकी खूबसूरती के कारण ही शिक्षक उस पर फिदा था। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब उसकी प्रेमिका की मां अस्पताल पहुंच गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी प्रेमिका ने उसे जानकारी दी कि उसकी माता जी की किडनी खराब हो गई है। इतना सुनते ही प्रेमी पहले तो अपने आसपास के लोगों से किडनी डोनेट के लिए कहता है। जब हर जगह से उसे नाकामी हासिल होती है, तो लड़का खुद अपनी किडनी डोनेट करने अस्पताल पहुंच जाता है।

अस्पताल के डॉक्टर जांच करने के बाद उसकी किडनी लड़की की मां के शरीर में लगा देता है। लड़की के द्वारा ऐसा करने के बाद ही लड़की की मां बेहद खुश हो जाती है। लेकिन इसके 1 महीने बाद ही लड़की कुछ ऐसा करती है, जिससे लड़के की दिल की धड़कन अव्यवस्थित हो जाती है।

एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली। इस बात से शख्स बेहद दुखी नजर आया। उसने अपने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वो सोफे पर लेटे बहुत दुखी नजर आ रहे थे।

अंग्रेजी वेबसाइट द सन ( The Sun) के मुताबिक शिक्षक का नाम ऊजिएल मार्टिनेज है। ऊजिएल मार्टिनेज टिक टॉक पर एक वीडियो बनाकर इस बात की जानकारी देते हुए कहते हैं कि उनकी प्रेमिका एक महीने बाद ही किसी और से शादी कर ली है।