Home International CSBC : PET परीक्षा हुई स्थगित, 8415 पदों पर होनी है भर्ती

CSBC : PET परीक्षा हुई स्थगित, 8415 पदों पर होनी है भर्ती

बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। CSBC ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर यह नोटिस जारी कर बताया है कि विज्ञापन संख्या 05/2020 के तहत 28 जनवरी 2022 से 04 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली PET परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गयी है।

PET परीक्षा की नई तारीख जल्द ही बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। CSBC ने यह भी कहा है कि 9 फरवरी 2022 से होने वाले PET पहले तय शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन Direct Link

उम्मीदवार CSBC की ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार किसी समस्या के कारण आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, वह 24 जनवरी से 25 जनवरी, 2022 तक अपने डुप्लीकेट एडमिट कार्ड सीएसबीसी के बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थिति कार्यालय से ले सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8415 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों का चयन अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और पीईटी/पीएसटी के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि पर सभी अभ्यर्थी निर्दिष्ट समय पर अपने प्रवेश-पत्र तथा निम्नांकित मूल प्रमाण-पत्रों तथा उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगे।

विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version