ivana-trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पहली पत्नी इवाना ट्रंप (Ivana Trump) का 73 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया है। हालाँकि, इवाना ट्रंप की मौत का कारण परिवार ने स्पष्ट नहीं किया है। इस जोड़े ने 1977 में शादी की और 1992 में तलाक हो गया। उनके तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर (Donald Jr.), इवांका (Ivanka) और एरिक (Eric) हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूर्व पत्नी की मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, “मुझे उन सभी को सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है जो उन्हें प्यार करते थे, जिनमें से कई हैं, कि इवाना ट्रंप का न्यूयॉर्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह एक अद्भुत, सुंदर और अद्भुत महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। उसका गौरव और आनंद उसके तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक थे। उन्हें अपने तीनों बच्चों पर गर्व था। हमें भी इवाना पर गर्व है। रेस्ट इन पीस, इवाना!”

इवाना ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर ट्रंप टावर (Trump Tower) बनाने का सिलसिला शुरू किया। इसके साथ ही कैसीनो, रिजॉर्ट और दूसरी कमर्शियल एक्टिविटीज को भी आगे बढ़ाया। उस वक़्त दोनों न्यूयॉर्क शहर के सबसे प्रमुख पॉवर कपल में से एक थे। बाद में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और वर्ष 1992 में दोनों ने तलाक ले लिया। फिर डोनाल्ड ट्रंप ने 1993 में अभिनेत्री मार्ला मेपल्स (Marla Maples) से शादी कर ली। 1999 में दोनों का तलाक हो गया जिसके बाद साल 2005 डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) से शादी की।

Join Telegram

Join Whatsapp