पर्यावरण को बचाने की जद्दोजहद लगी हुई है। इसी क्रम में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस विलियम (Prince William) ने “अर्थशॉट पुरस्कार” (Earthshot Prize) की शुरुआत की है। 2021 में इस अवार्ड को जीतने वाले विनर की लिस्ट में में एक भारतीय भी शामिल है। दरअसल, एक भारतीय स्टार्टअप Takachar को इस अर्थशॉट प्राइज से नवाज़ा गया है। इसे विद्युत मोहन (Vidyut Mohan) द्वारा स्थापित किया गया है। उन्हें इनाम स्वरूप 10 लाख ब्रिटिश पाउंड दिए गए हैं।
भारतीय स्टार्टअप Takachar ने एक पोर्टेबल मशीन विकसित करने के लिए “Clean our Air” पुरस्कार अर्जित किया, जो कृषि कचरे को फ़र्टिलाइज़र में परिवर्तित करती है और किसानों को कचरा जलाने और पर्यावरण को प्रदूषित करने से रोकती है। ताकाचर की तकनीक धुएं के उत्सर्जन को 98% तक कम करती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। कोस्टा रिका, इटली, बहामास और भारत के प्रोजेक्ट अर्थशॉट पुरस्कारों के पहले विजेता बने।
ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज विलियम ने पृथ्वी को बचाने की कोशिश करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार शुरू किया है। अर्थशॉट पुरस्कार 2021 से 2030 तक प्रतिवर्ष पांच विजेताओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए यह पुरस्कार रॉयल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार को ‘इको ऑस्कर’ (Eco Oscars) भी कहा जाता है।