Home International एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान, अब ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए...

एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान, अब ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे

वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) इस वक्त हर किसी के लिए फ्री है, लेकिन जल्द ही इसके इस्तेमाल के पैसे लगेंगें। इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने दी है। ट्विटर आम यूजर्स के लिए फ्री रहेगी मगर कॉमर्शियल और सरकारी यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। यदि ट्विटर पे-टू-पोस्ट नीति लागू करता है, तो यह पहली बड़ी सोशल मीडिया कंपनी बन जाएगी जो यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से बातचीत करने के लिए चार्ज करेगी।

एलन मस्क ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “ट्विटर कैज्युअल यूजर्स के लिए हमेशा मुफ़्त रहेगा, लेकिन कॉमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए शायद थोड़ी सा चार्ज देना पड़ सकता है।” इस ट्वीट के बाद मस्क ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुफ्त में सेवाएं देना भाईचारे के संगठन, फ्रीमेसन के पतन का कारण था।

टेस्ला के सीईओ के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, ट्विटर को संभालने के बाद कई नीतिगत बदलाव लाइन में लग रहे हैं। इससे पहले, मस्क ने ट्विटर की सेंसरशिप नीति की भी आलोचना की क्योंकि उन्होंने हंटर बिडेन के बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट की कहानी को ब्लॉक करने के लिए कंपनी द्वारा 2020 में किए गए एक निर्णय को गलत बताया। उन्होंने इस कदम को “अविश्वसनीय रूप से अनुचित” कहा था।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version