अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करके पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है। मस्क की दौलत 36.2 अरब डॉलर यानी की 2.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी है, जो की अमीर की दौलत में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। अब मस्क 289 अरब डॉलर के मालिक हैं।
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) का अब मार्किट कैपिटल एक ट्रिलियन डॉलर यानी की 1 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है। दरअसल हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स (Hertz Global Holdings) ने टेस्ला कंपनी को एक लाख कारों का ऑर्डर दिया। ये ऑर्डर मिलने से टेस्ला के शेयरों में शानदार तेजी आई। इसके साथ ही मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने टेस्ला के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,200 डॉलर कर दिया है।
दुनिये के इतिहास में यह सबसे बड़ा वनडे गेन है। टेस्ला ट्रिलियन डॉलर कंपनियों के क्लब में शामिल होने वाली पहली कार कंपनी है। इस क्लब में Apple Inc, Amazon.com Inc, Microsoft Corp और Alphabet Inc शामिल हैं।













































