cat

रूस और यूक्रेन के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया है, तब से उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अब बिल्ली पालने वालों की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन इंटरनेशनेल फेलिन (FIFe), ने रूसी प्रजाति की बिल्लियों पर पाबंदी लगा दी है। बिल्लियों पर ये पाबंदियां 31 मई तक लागू रहेंगी और अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी समीक्षा की जाएगी।

एनजीओ, FIFe कार्यकारी बोर्ड ने एक बयान में कहा कि, “रूस का यूक्रेन पर आक्रमण करना हैरान करने वाला एक खौफनाक कदम है। कई निर्दोष लोग मारे गए, कई घायल हुए और सैकड़ों हजारों यूक्रेनियन अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों से भागने को मजबूर हुए। हम सभी इस अभूतपूर्व आक्रमण के कारण हुई तबाही और अराजकता को देख सकते हैं। बोर्ड को लगता है कि वो इन अत्याचारों को नहीं देख सकता है।

1 मार्च से रूस में किसी भी नस्ल की बिल्ली को बाहर भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा। रूसी नस्ल की कोई भी बिल्ली अब आयात नहीं की जाएगी। यही नहीं अब किसी भी रूसी बिल्ली को रूस के बाहर फेडरेशन की पेडिग्री बुक में रजिस्टर नहीं किया जाएगा। FIFe के बोर्ड ने यह भी फैसला किया कि वह अपने बजट का एक हिस्सा यूक्रेन में बिल्ली प्रजनकों और प्रशंसकों का समर्थन करने के लिए समर्पित करेगा जो मौजूदा स्थिति के कारण पीड़ित हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp