tel aviv

दुनिया में घूमने के लिए तो बहुत सारी जगह है पर उसमें भी सस्ती और महंगी जगह देखनी पड़ती है। आमतौर पर लोग पेरिस और लंदन जैसे शहरों को सबसे महंगा शहर मानते हैं। हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) ने दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट (World’s Most Expensive Cities) जारी की है। इस लिस्ट में इजराइल (Israel) के तेल अवीव (Tel Aviv) शहर को टॉप पर रखा गया है। तेल अवीव इस साल पांचवें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है।

तेल अवीव डॉलर के मुकाबले इज़राइली करेंसी शेकेल की ताकत के साथ-साथ परिवहन और किराने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रैंकिंग में ऊपर उठ गया है। वहीं, पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। बता दें की वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना करके संकलित किया गया है। इसके अलावा दमिश्क को रहने के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर बताया गया, जो सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के प्रभावों को दर्शाता है, तो वहीं दूसरा स्थान लीबिया के त्रिपोली को मिला है।

दुनिया के सबसे महंगे शहर 2021 की लिस्ट

  1. तेल अवीव, इज़राइल
  2. पेरिस, फ्रांस
  3. सिंगापुर
  4. ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
  5. हांगकांग, चीन
  6. न्यूयॉर्क, यू.एस.
  7. जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  8. कोपेनहेगन, डेनमार्क
  9. लॉस एंजिल्स, यू.एस.
  10. ओसाका, जापान